

नर्मदापुरम / सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज आफ एजुकेशन में दिनांक 30/09/ 26 जल संरक्षण पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जल की एक-एक बूंद बचाने वर्षा जल संचय बढ़ाने और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रिंस जैन ने ‘जल ही जीवन है’ और इसके बिना भविष्य की कल्पना संभव नहीं है, तथा विद्यार्थियों को सदैव जल संरक्षण के संस्कार आरंभ से ही विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
महाविद्यालय की व्याख्याता डॉ. विनीता शुक्ला ने पानी का पुनः उपयोग और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाना, प्रत्येक व्यक्ति के सामूहिक जिम्मेदारी है। इस पर अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी और कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में जल संरक्षण के प्रति स्थाई चेतना विकसित की जा सकती ती है। उक्त व्याख्यान में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

