
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत SDM श्री विजय राय सर के निर्देश अनुसार आज शिवपुर में आंगनबाड़ी क्रमांक 01, 06 एवं 08 पर आंगन मिलन सेवा के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।
शिविर में महिलाओं, किशोरी बालिकाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कौशल द्वारा हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया तथा आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य एवं जीवनशैली संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक रेखा यदुवंशी एवं वार्ड मेंबर मोनू वंशकार फार्मासिस्ट रविन्द्र यादव की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सुशीला कैथले, विजय लक्ष्मी यादव एवं कविता जोठे तथा सहायिकाओं प्रभा मौर्य, विनीता मेहरा एवं अनीता कूरिया का सहयोग रहा।
शिविर में हितग्राहियों निशा, पायल, कशिश, भूरी विजोपिया, जमना बाई, राम बाई यादव, सुनीता यादव, विमला परते, विनीता सोलंकी, साधना चौरे एवं कंचन मेहरा सहित अन्य लोगों ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें समय पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना रहा।

