


नर्मदापुरम / इटारसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 13 के आंगनबाड़ी केंद्र 27 में ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता मालवीय ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और लाड़ली बहना, हितग्राही बहनों का व बुजुर्ग महिलाओं का भी सम्मान किया गया। श्रीमती संगीता मालवीय ने बच्चों को चॉकलेट और अल्पाहार भी वितरित किए। उपस्थित हितग्राहियों ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम डॉ. मोहन यादव और विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए सरकार आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एल्डरमैन रेखा मालवीय, नगर मंडल सदस्य मीना सराठे, पूजा महंतवार, श्याम मेहरा, उर्मिला भगोलिया, सहायिका सीमा रैकवार एवं हितग्राही महिलाएं उपस्थित थी एवं आभार श्याम मेहर ने किया।

