
नर्मदापुरम / परियोजना अधिकारी योगेश घागरे के नेतृत्व में सेक्टर-3 के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में संकल्प सेवा अभियान 2.0 अंतर्गत “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम एवं 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का प्रभावी रूप से आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस बाल स्वास्थ्य एवं आनंदमयी गतिविधियों की रूपरेखा के अनुसार आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जनप्रतिनिधियों और अटल बाल पालक द्वारा पौधारोपण कर सहजन (मुनगा) के पौधे लगाए गए।
उपस्थित हितग्राहियों को स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता जागरूकता की जानकारी दी गई। 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों द्वारा शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधियां कराई गईं। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के पत्र का वाचन किया गया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद और जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम का सम्मान किया गया। अटल बाल पालक एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा आंगनबाड़ी हितग्राहियों को माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के पत्र का वाचन किया गया। सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती मीना गाठले द्वारा उपस्थित हितग्राही महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत की जा रही गतिविधियों और पोषण पर विचार-संवाद की जानकारी दी गई।
वार्ड 18 के पार्षद हन्नू बंजारा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का सम्मान किया गया एवं बच्चों को फल और मिठाई वितरित की गई।

