
नर्मदापुरम / हरियाणा में आयोजित होने वाली सीआईएससीइ
अंडर -19 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश टीम रवाना हुई। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में समेरिटन्स आईसीएसइ पिपरिया स्कूल, पिपरिया के दो खिलाडी तिलक राज पटेल एवं प्रियांश पटेल शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश क्षेत्र की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि के साथ समेरिटन्स आईसीएसइ पिपरिया स्कूल के खेल प्रशिक्षक अनुराग पालीवाल को मध्य प्रदेश अंडर -19 क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। विद्यालय के लिए यह गौरव का विषय है कि पहली बार विद्यालय के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। खिलाड़ियों के चयन एवं टीम के साथ श्री अनुराग पालीवाल की नियुक्ति पर प्राचार्य डॉ. कल्पना शर्मा ने खिलाड़ियों एवं पालीवाल को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

