
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 9 में आंगन मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद ईश्वरदास जमींदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वार्ड पार्षद ईश्वरदास जमीदार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सेवा करते हुए 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान एवं आंगन मिलन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरिता रघुवंशी, अर्चना गौर के द्वारा उपस्थित महिलाओं को सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और पोषण अभियान के बारे में बताया गया। साथ ही योजनाओं का लाभ ले रही महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त कर सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की और उनका वह किस प्रकार लाभ ले रही हैं, उसके बारे में बताया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद जमीदार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले ओर सभी बच्चों को उपहार वितरित किये । आंगनवाड़ी केंद्र में सभी को स्वल्फार कराया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद, ईश्वर दास जमीदार, कमलेश लोवंशी, पीयूष दुबे, अनिल लोवंशी, प्रदीप काका,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अर्चना गौर, श्रीमती सरिता रघुवंशी, सहायिका श्रीमती मिथिलेश गौर, रेणु गौर सहित बड़ी संख्या में बच्चे स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

