
नर्मदापुरम / बनखेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम चिल्लोद निवासी एक युवक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गया। साइबर ठगो ने उसके खाते से 26 हजार 903 रुपए उड़ा दिए। तत्संबंध में बनखेड़ी थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी ग्राम चिल्लोद निवासी युवक मनोज सराठे ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके साथ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 26 हजार 903 रुपए खाते से निकाल कर धोखाधड़ी की गई है।इस मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

