
नर्मदापुरम / पिपरिया / वेयर हाउस में रखे अनाज की कालाबाजारी करने अमानत में ख़यानत धोखाधड़ी करने के मामले में पिपरिया पुलिस ने 5 लोगों को आरोपी बनाकर मामला दर्ज किया है तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि फरियादी मनोज कुमार शुक्ला की रिपोर्ट पर शारदा वेयर हाउस के 5 लोगों पर अमानत में खयानत धोखाधड़ी ओर कालाबाजारी किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शारदा वेयर हाउस खिड़ीया सेमरी रंधीर से संबंधित आरोपी किरण बाथरे, कमोद बाथरे, भूरा ठाकुर, भूरेलाल रघुवंशी और विनय कहार के विरुद्ध धारा 318(4),316(4) 3(5) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

