
नर्मदापुरम / वुधवार दिनांक 30/09/2026 को परियोजना सिवनी मालवा सेक्टर लोखरतलाई के केंद्र क्रमांक एक एवं दो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर शुरू अभियान अंतर्गत सेवा से संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम का तीन दिवसीय आयोजन 29 30 एवं 1 अक्टूबर को किया जा रहा है। जिसमें ग्राम पंचायत लोखर तलाई आंगनवाड़ी में द्वितीय दिवस दिवस जनप्रतिनिधि श्रीमती शिखा गुप्ता /पति रवि गुप्ता ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमान राकेश कीर/पिता अनोखी लाल कीर वार्ड मेंबर श्रीमती द्रोपती कीर/ पति रमेश कीर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर पौधारोपण किया गया एवं बच्चों की जान स्वास्थ्य करवाई गई, बच्चों को आनंददायक गतिविधियों करवाई गई। आंगन मिलन समारोह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केदो पर पौधारोपण कार्यक्रम एवं आंगनबाड़ी केदो के बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी के नन्हे मुन्ने बच्चों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को समुचित शारीरिक विकास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है तथा ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि उप सरपंच एवं समूह समिति समूह की महिलाएं एवं गर्भवती माताएं धात्री किशोरी, बालिकाएं, लाडली लक्ष्मी बहने, लाड़ली लक्ष्मी, बालिकाएं एवं सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती सोनिया सैनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ज्योति कहार, श्रीमती रमा मालवीय, आंगनबाड़ी की सहायिकाएं ग्राम पंचायत सचिव चंद्रशेखर नागोरिया उपस्थित रहे।

