नर्मदापुरम / देहात थाना अंतर्गत ग्राम जासलपुर में चोरों ने मुख्य सड़क से लगे भव्य मंदिर को निशाना बनाया ओर 3 छत्र सहित अन्य सामग्री लेकर रफूचक्कर हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कारवाई शुरू कर दी है। देहात थाना टी आई ऊषा मरावी का कहना है कि अज्ञात चोरों ने 3 छत्र लेकर गए । इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। गौरतलब रहे कि इन दिनो नगर में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है।आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। दो दिनों पहले ही कोतवाली थाना अंतर्गत कोठी बाजार क्षेत्र में एक चाय बेचने वाले के टप में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर गैस सिलेंडर सहित अन्य सामग्री लेकर चले गए। इसके पहले रेवा सिटी कालोनी में भी लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया था।

