
नर्मदापुरम / दिनांक 29/9/26 मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र 98 पर आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें मुख्य जन भागीदारी एवं भाजपा की श्रीमती दुर्गा पाटिल एवं श्रीमती अनुपम राय एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता बामलिया, सहायिका कंचन बनोदा एवं क्षेत्र की महिलाएं बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों को ड्राइंग पेंटिंग, चेयर रेस, गीत, कहानी आदि सुनाए गए एवं फर्स्ट, सेकंड, थर्ड पुरस्कार दिए गए।

