
नर्मदापुरम / शिवपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने ग्राम अमलाडा खुर्द निवासी एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया । पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक राजू सिंह कहार निवासी अमलाडा खुर्द, गांव के समीप ही अवैध शराब बेच रहा था जिसे गिरफ्तार कर लगभग 2000 हजार रूपए की अवैध शराब बरामद की गई जो कि 3.06 लीटर है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

