
नर्मदापुरम / कोतवाली थाना अंतर्गत मनसा बूट हाउस के सामने कुम्हार गली में दो पक्षों के बीच गाली गलौज ओर मारपीट का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में काउंटर केस दर्ज कर कार्रवाई की है। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि कुम्हार गली निवासी फरियादी शाहीन बी पति यासीन हुसैन ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके साथ शबाना बानो, हाशिम ओर शाकिर ने गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकीं दी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया ।वही दूसरे पक्ष से फरियादी हाशिन हुसैन पिता शाकिर हुसैन ने भी रिपोर्ट लिखाई है कि उसके साथ शाहीन बानो ओर यासीन हुसैन ने मारपीट कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकीं दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस का कहना है काउंटर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

