नर्मदापुरम / इटारसी / दिनांक 29 सितंबर दिन मंगलवार को रेलवे बोर्ड द्वारा टेल लैंप को लेकर जो तानाशाही आदेश दिए गए। इस के विरोध में वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री रेलवे कर्मचारियों के हितेषी अशोक शर्मा के नेतृत्व में भोपाल मंडल के अध्यक्ष आर के शर्मा, मंडल सचिव कमलेश परिहार, जोनल कार्यकारी अध्यक्ष बी एल मिश्रा के नेतृत्व में रनिंग लाइन के कर्मचारियों को बिना गार्ड वाली गाड़ियों में टेल लैंप लगाने के तुगलकी आदेश के विरोध में इटारसी लॉबी में मंडल संघटक प्रीतम तिवारी, नवीन दुबे, सौरभ गुप्ता, अविनाश पांडे, मोहित, मुकेश, दिनेश मौर्य, नीलेश कुशवाहा, राम , दुर्गेश हरि अहिरवार, संजय मालवीय एवं स्टेशन पर उपस्थित सभी रनिंग असिस्टेंट लोको पायलट गार्ड को काली पट्टी बांधकर लगातार इस आदेश के विरोध में नारेबाजी की गई एवं यह बताया गया कि बिना गार्ड के गाड़ी चलाना संरक्षण एवं सुरक्षा की दृष्टि से सैकड़ो दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर सकता है। असिस्टेंट लोको पायलट का ड्राइवर पर कार्य का अत्यधिक बोझ होता है। उसके बाद असिस्टेंट लोको पायलट बिना ब्रेक यह और बिना गार्ड के गाड़ी के पीछे टेल लैंप लगाने का जो तुगलक की आदेश पारित हुआ है, उसके विरोध में महामंत्री अशोक शर्मा द्वारा जबलपुर जोन के प्रत्येक लॉबी में चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। आगे रेलवे बोर्ड के यह आदेश कब परिवर्तित होते हैं। संघ के महामंत्री से अशोक शर्मा ने बताया कि आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए ओरल एविडेंस प्रस्तुत किया जाएगा। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैंन के द्वारा यह जवाबदारी जोनल महामंत्री अशोक शर्मा को दी गई है। जिससे भारतीय रेल के सैकड़ो रेलवे कर्मचारी लाभान्वित होंगे एवं उनको वेतन का लाभ भत्ते जो नही मिल रहे है, मिलने का काम होगा। उक्त जानकारी मंडल संगठक प्रीतम तिवारी द्वारा दी गई।

