
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी टीम का जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान जारी है। इसी श्रृंखला में आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7 प्रकरण कायम किए। इस दौरान कार्रवाई में 65 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 155 किलोग्राम लहान एवं 3 लीटर देशी मदिरा जब्त की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 29,500 रुपये बताई गई है। इसके अतिरिक्त जिले की मदिरा दुकानों का निरीक्षण कर 15 विभागीय प्रकरण भी कायम किए गए हैं। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षकों एवं आरक्षकों का योगदान रहा।
ग्राम बुधवाड़ा एवं माखन नगर व आसपास के क्षेत्रों मे दबिश की कार्रवाई….
इसके अलावा आबकारी टीम ने ग्राम बुधवाड़ा एवं माखन नगर व आसपास के क्षेत्रों मे भी दबिश की कार्रवाई की। इस दौरान 20लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 330 किलो लहान, 3.6 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त की गई, जिनकी अनुमानित कीमत 38,500/रूपये है । तत्संबंध में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत कुल 4 प्रकरण कायम किए गए। उक्त कार्यवाही आबकारी उप निरीक्षक के. के पड़रिया, उपनिरीक्षक आर. पी निमोदा, मुख्य आरक्षक दुर्गा प्रसाद मांझी एवं आरक्षक सतेंद्र मांझी का सराहनीय योगदान रहा।
ग्राम जमानी सहित अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई….
इसके साथ ही आबकारी टीम ने इटारसी शहर के ग्राम जमानी एवं गरीबी लाइन मे दबिश देकर कारवाई की। यह कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार के नेतृत्व में की गई । जिसमे धारा 34(1) के 2 प्रकरण कायम किए गए । जिसमें 15 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 90 किलोग्राम लहान जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 15,000/- है।

