
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा थोटा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेन्द्र पाठक के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व मे चाकू बाजी के आरोपी विकाश सराठे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
ज्ञातव्य है कि दिनांक 25/09/2026 को आरोपी विकास सराठे पिता नर्मदा प्रसाद उम्र 36 साल निवासी पीलीखंती के पास नर्मदापुरम एवं अन्य साथियो द्वारा सैलून संचालक सतीश उर्फ गब्बर पिता मोहनप्रसाद सराठे उम्र 40 साल निवासी ईशान परिसर नर्मदापुरम को सैलून के व्यवसाय की आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण विवाद कर चाकू से हमला कर फरार हो गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 914/2026 धारा 296 (बी), 115(2),118(1), 351(3),3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना दिनाकं से ही फरार आरोपी विकाश पिता नर्मदाप्रसाद सराठे को कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 28/09/26 को भोपाल से अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका उनि अनुज बघेल, प्र. आर. रितेश, आर. मनीष, आर. गजेन्द्र की रही।

