
सोहागपुर / प्रदीप दिवोलिया / शहर के समीपस्थ शोभापुर अकोला टोला के पास एसबीआई के सामने एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बनखेड़ी निवासी लेखराज सोनी उनके मित्र और मित्र की पत्नी के साथ अपनी कार क्रमांक एमपी 04 सी टी 0106 से नर्मदापुरम तरफ जा रहे थे। अकोला टोला के पास रोड किनारे पेड़ से अनियंत्रित होकर कार टकरा गई जिससे दोनों को चोटें आई । मौके पर शोभापुर पुलिस एवं 108 एंबुलेंस के द्वारा सोहागपुर में प्राथमिक उपचार पश्चात नर्मदापुरम में इलाज के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार लेखराज सोनी के द्वारा बताया गया कि कार चलाते समय दोनों पति-पत्नी सीट बेल्ट लगाए हुए थे। ब्रेक के पास अचानक चूहा आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई, कार अनियंत्रित होने पर सीट बेल्ट लगे होने से गाड़ी में लगे एयरबैग खुल गए जिससे अधिक चोट नहीं आई। वाहन का फर्स्ट पार्टी बीमा नहीं होना बताया। सभी चार पहिया वाहन चालकों को सोहागपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे यातायात के संबंध में जागरूकता अभियान में यह बात भी बताई जा रही है कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का आवश्यक रूप से उपयोग करें । बीमा संबंधी सभी नियमों का पालन करें वाहन चलाने के पूर्व वाहन की अच्छी तरह जांच कर लें।

