

नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नमो सेवा की थीम पर जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन मीनाक्षी चौक पर किया गया। महाविद्यालय में आयोजित साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एजीएम श्रीमती पूर्णा श्रीवास्तव, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सी. एस. कुमार, सेवा संकल्प प्रभारी डॉ. हर्षा चचाने, कार्यक्रम संयोजक डॉ. रागिनी सिकरवार ने मंच पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। साइबर सुरक्षा एवं डिजीटल सावधानी विषय पर छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
मां सरस्वती की पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सी एस कुमार ने साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी छात्राओं से साझा की एवं बताया कि हमें अपनी निजता को सुरक्षित रखना होगा।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एजीएम सुश्री पूर्णा श्रीवास्तव में रिजर्व बैंक में रोजगार के अवसर एवं आर वी आई की कार्य प्रणाली से संबंधित जानकारी छात्राओं से साझा कर उनका मार्गदर्शन किया।
नमो सेवा पर आधारित नुक्कड़ नाटक में रागिनी राजपूत, दिव्या यादव, नर्मदी गौर, अनुश्री मिश्रा, रागिनी पासी, रोशनी ओझा, सोनाली इवने, रागिनी, तनु कहार, गुनगुन कहार, सुहानी राजपूत, रोशनी कीर, भावना गौर, प्रज्ञा सिकेरिया, पल्लवी यादव, भूमि माझी, युक्ति निमोदा ने नुक्कड़ नाटक में कुशल अभिनय किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संगीता अहिरवार में छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि हमारी छात्राओं में कड़ी मेहनत से अपने अभिनय को मूर्त रूप दिया है। साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं के समाधान प्राप्त किए।
नुक्कड़ नाटक की छात्राओं ने सेवा संकल्प अभियान प्रभारी डॉ. हर्षा चचाने, श्रीमती मनीषा वाघमारे, सुश्री काजल बाथरे, कुमारी रक्षा वरखड़े, डॉ. संगीता पारे, डॉ. तृप्ति कमलपुरिया, डॉ. हेमंत चैधरी, डॉ. रफीक अली, डॉ. मनीष चंद्र चैधरी, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. विजया देवासकर, श्रीमती प्रीति ठाकुर, श्रीमती अंकिता तिवारी, कुमारी श्वेता वर्मा, श्रीमती दीपीका राजपूत, धीरज खातरकर के मार्गदर्शन में कुशल अभिनय किया।

