

नर्मदापुरम / सर्व हिन्दू समाज ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया कि जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे और नागरिक भय मुक्त जीवन यापन करते रहे। ज्ञापन में उल्लेख किया कि दिनांक 28 सितंबर 2026 को असामाजिक तत्वों द्वारा मालाखेड़ी निवासी दलित युवक अभिषेक पासी पर हत्या के उद्देश्य से चाकू से हमला किया गया था, इस कारण क्षेत्र में व्यापक भय का माहौल है एवं नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित परिवार को अभी भी धमकियां मिल रही है और उनको जान माल का खतरा बना हुआ है, इसलिए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जावे । संबंधित क्षेत्र में अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण जो कि एक प्रकार से लैंड जिहाद के समरूप है, सख्ती से रोका जावे और जो है उसे हटाया जावे । आपराधिक गतिविधियों में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, लकड़ी , रेत चोरी, छेड़छाड़ जैसी घटनाएं अनवरत जारी है। जिनकी गंभीरता पूर्वक जांच कराते हुए अपराधियों पर कठोर कार्यवाही हो, जिससे कानून व्यवस्था पर नागरिकों का विश्वास सुदृढ़ हो ताकि वे निर्भयता पूर्वक जीवन यापन कर सके तथा वर्णित घटना के आरोपियों को दंडित कराए, उपरोक्त विषयों पर त्वरित कार्यवाही हो । इस अवसर पर
नितिन मेषकर जिला सेवा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद, जिला उपाध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह ठाकुर, नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा, नगर मंत्री किशोर गौर, नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, मनीराम बावरिया, गोलू यादव, रामजीवन बकोरिया, बंटी यादव, मनोज बाबरिया, योगेश केथवास, मुन्ना वर्मा, अंकित वर्मा, विश्वास यादव, शोभाराम कहार, सचिन यादव, गजेंद्र केवट, मातृ शक्ति एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।

