
नर्मदापुरम / पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बुधवाड़ा, नर्मदापुरम में “सेवा संकल्प” अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एड. के समस्त विद्यार्थी* उपस्थित रहे तथा उन्होंने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अरुण शर्मा जी एवं प्राचार्य डॉक्टर प्रिंस जैन तथा समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
कार्यशाला में सहा. प्राध्यापक चौधरी द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार इन योजनाओं से आम जनमानस के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
कार्यशाला में विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए कि किस प्रकार उन्होंने इन योजनाओं का लाभ उठाया और उनके जीवन में क्या परिवर्तन आए।
इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की निम्नलिखित योजनाओं की चर्चा की गई…
1. *लाड़ली बहना योजना*
2. *लाड़ली लक्ष्मी योजना*
3. *किसान सम्मान निधि योजना*
4. *छात्रवृत्ति योजनाएं* – मेधावी छात्रवृत्ति, स्कूटी प्रदान योजना, लैपटॉप राशि योजना, गांव की बेटी योजना
5. *आवास योजना*
6. *मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क योजना* – जिसके बारे में बताया गया कि यह देश को विकसित करने में सबसे महत्वपूर्ण योजना है, जो गांव को शहर से जोड़ती है।
यह चर्चा अत्यंत ज्ञानवर्धक रही, विद्यार्थियों को योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई।

