

नर्मदापुरम / सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा SIR को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने कहा कि राहुल गांधी मीडिया रिपोर्ट के आधार पर SIR को लेकर बयान बाजी कर रहे हैं जब कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि SIR से जुड़े फैसले तीनों चुनाव आयुक्त की सर्वसम्मति से लिए गए हैं तो राहुल गांधी इस स्पष्ट जवाब के बाद भी बयानबाजी क्यों कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग, SIR और मतदाता सूची को लेकर लगातार गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. इन आरोपों के माध्यम से देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता के मन में भ्रम और विश्वास पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। वही विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा ने कहा कि हम राहुल गांधी के बचकाना हरकतों की वजह से जीत रहे हैं। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि हम देश के नागरिक हैं। कभी राहुल गांधी छात्रों को गुमराह करते हैं और हमारी पार्टी देश की अखंडता के खिलाफ जो भी बात करेगा तो हमारी भाजपा पार्टी उनके खिलाफ हमेशा खड़ी रहेगी। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, श्री मैना एवं मीडिया प्रभारी अमित माहला और भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

