
नर्मदापुरम / शहर के हरदा बाईपास स्थित रेवा सिटी कॉलोनी में राइस मिल संचालक के मकान में फिल्मी स्टाइल में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर घर में रखे करीब 10 से 12 तोला सोने के जेवरात, लगभग आधा किलो चांदी के आभूषण और कुछ नगदी लेकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी सामने आने के बाद देहात थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रेवा सिटी निवासी राइस मिल संचालक राजकुमार गुप्ता के मकान में 24 और 25 सितंबर की दरमियानी रात चोरी होने की बात सामने आई है। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी गायब मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी तथा रिपोर्ट दर्ज कराई।
सीसीटीवी में संदिग्धों की हलचल…
घटना के बाद पुलिस ने रेवा सिटी कॉलोनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस को कुछ संदिग्ध लोगों की आवाजाही कैमरों में दिखाई दी है। इनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।
डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए साक्ष्य….
चोरी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वारदात से जुड़े लोगों तक पहुंचा जा सके।
घर में जेवर रखने पर भी उठे सवाल….
घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और रेवा सिटी में फिल्मी स्टाइल चोरी, 10 से 12 तोला सोना और आधा किलो चांदी पार
राइस मिल संचालक के घर वारदात, संदिग्धों से पूछताछ; डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने जुटाए साक्ष्य
इनका कहना….
रेवा सिटी में हुई चोरी के मामले में पुलिस टीम गठित कर दी गई है। आमजन घरों में सीसी टीवी कैमरे जरूर लगवाएं, कैमरे की फोटो चोरी और अन्य अपराधों की जांच में महत्वपूर्ण साबित होती है।
साई कृष्णा एस थोटा, पुलिस अधीक्षक, नर्मदापुरम।

