

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / सांसद दर्शन सिंह चौधरी रविवार को पत्रकार राम शंकर दुबे के निवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने राम शंकर दुबे की माताजी स्व. श्रीमती लक्ष्मी दुबे पत्नी स्व. एन.पी. दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि माता का जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
सांसद प्रतिनिधि संदीप तंवर ने कहा कि पत्रकार राम शंकर दुबे के पिताजी हमारे गुरुवर स्व. एन.पी. दुबे व्याख्याता होने के साथ-साथ ज्योतिष, अंग्रेजी और संस्कृत के प्रकांड विद्वान थे।
इस अवसर पर विधायक प्रेमशंकर वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह राजपूत, सांसद प्रतिनिधि संदीप तंवर, सेवा भारती अध्यक्ष राजा तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार विनीत राठी, मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी, निशांत पाठक, अजीत लोवंशी, विनीत राठी सहित अनेक स्नेहजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

