
नर्मदापुरम / प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ नर्मदापुरम द्वारा आज 28 सितम्बर से पीपल चौक में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल की जाएगी। ज्ञात हो कि दिनांक 15/09/2026 से जिले एवं प्रदेश भर के स्व सहायता समूह चूल्हा बंद हड़ताल पर है। समूह के पदाधिकारी द्वारा बताए गया कि आज 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं अधिकारियों को नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिए है, परन्तु अभी तक समूह की महिलाओं की मांगो पर विचार तक नहीं हुआ है। शासन की बेरुखी के कारण समूह की महिलाओं ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला लिया है। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

