
नर्मदापुरम / आज सोमवार को सर्व हिंदू समाज द्वारा पासी मोहल्ला शनि मंदिर बजरंग व्यायाम शाला कोठी मालाखेड़ी से आयोजन का प्रारंभ होगा, मालाखेड़ी में प्रातः 11:00 बजे सभी उपस्थित होगे। बता दे कि 18 सितंबर को मालाखेड़ी निवासी अभिषेक पासी के साथ हुई चाकू बाजी की घटना में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं कि पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा, इलाज और न्याय दिलाया जाए और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाए। ताकि भविष्य में ऐसी घटना ना हो, किसी भी अवैध निर्माण अवैध गतिविधि पर नियम अनुसार कार्रवाई हो, जिससे अपराधियों को बड़ा संदेश मिले। आरोपी का अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई होना चाहिए एवं आरोपियों को बचाने वालों को भी पर भी कार्रवाई हो।

