
नर्मदापुरम / इटारसी में नर्मदापुरम संभाग के पेंशनरों का परिचय सम्मेलन एवं बैठक का आयोजन इटारसी के पशुराम भवन में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जायगा ।
उक्त परिचय सम्मेलन में ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, मध्यप्रदेश के पंजीयन क्रमांक 01/01/01/40363/24 के प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर दुबे का नर्मदापुरम-इटारसी में प्रथम आगमन पर स्वागत, वंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।
सम्मेलन के दौरान पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं एवं विषयों पर विचार-मंथन किया जाएगा। साथ ही पेंशनरों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर उनके समाधान के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस अवसर पर नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल एवं नरसिंहपुर जिलों के पेंशनरों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

