
नर्मदापुरम / सोहागपुर में यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही हो रही है, आमजन यातायात के नियमों का पालन करें । आज कार्यवाही में 30 प्रकरण में 9000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है, सोहागपुर पुलिस का यही उद्देश्य है कि कोई भी मृत्यु रोड एक्सीडेंट में लापरवाही के कारण ना हो । पितृपक्ष प्रारंभ हो गया है किसी भी दोपहिया चार पहिया वाहन चालक की मृत्यु रोड एक्सीडेंट में ना हो। शोक सभा, श्राद्ध पिंडदान आदि कार्यक्रमों में परिवार अथवा अपने लोग यह ना कह सके कि मृत्यु का कारण रोड एक्सीडेंट रहा। इसलिए प्रयास करें कि सुरक्षा के साथ सुरक्षित मंजिल तक पहुंचे । सोहागपुर पुलिस सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के संबंध में 10 दिवसीय विशेष प्रवर्तन एवं जन जागरूकता अभियान वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देश में दिनांक 28.9.26 से 8.10.26 तक का प्रारंभ होगा। जिसमें माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का पालन कराया जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं में शून्य मृत्यु के लक्ष्य को प्राप्त करके वाहन चलाते समय जीवन रक्षक उपकरणों का शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित हो । इस अभियान में शैक्षणिक संस्थानों जनप्रतिनिधि स्वयंसेवी संस्थाओं आदि को भी जोड़ा जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे वाहन चलाते समय सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें सुरक्षित रहें।

