
नर्मदापुरम / शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में “सेवा संकल्प अभियान-2026” के अंतर्गत दिनांक 26 सितम्बर 2026 को संस्था में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर आँखों की जाँच के माध्यम से नेत्र संबंधी समस्याओं की पहचान करना व समय पर निदान हेतु प्रेरित करना रहा। इस शिविर में सेवा सदन नेत्र जॉंच केन्द्र नर्मदापुरम द्वारा विद्यार्थियों, महाविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित 120 से अधिक लोगों की निःशुल्क नेत्र जाँच की गई। शिविर में नेत्र सहायक श्रीमती पूजा करादें, जिला समन्वयक सौरभ डोंगरे एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता विमल सिंह राजपूत द्वारा नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी, आँखों की देखभाल, दृष्टि संबंधी समस्याओं, नेत्र रोगों से बचाव तथा नियमित नेत्र परीक्षण के महत्व के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। जिन व्यक्तियों में दृष्टि संबंधी समस्याएँ पाई गईं, उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. सी. नरवरे ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए आँखों का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। नियमित नेत्र परीक्षण से दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान एवं उपचार संभव है तथा विद्यार्थियों से स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस पहल के माध्यम से महाविद्यालय ने विद्यार्थियों एवं आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा समाज के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का सार्थक प्रयास किया। शिविर में महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष आर. आर. चन्द्रासकर, देवेश तिवारी, अंकुर सक्सेना, सौरभ कैथवास, सिद्वार्थ जाउरकर, व्याख्याता –श्रीमति नमामि मिश्रा तिवारी, अजय कुमार चंडाले, वृंतात खैरवार, संदीप साल्वे, राहुल रावत सहित समस्त व्याख्याता एवं समस्त कर्मचारीयों का आयोजन को सफल बनाने में योगदान रहा। रजिस्ट्रेशन डेस्क पर संस्था के सूरज रायबोले एवं देवी प्रसाद मेहर द्वारा कार्यक्रम का उचित संचालन एवं सभी हितग्राहियों का रजिस्ट्रशन व जानकारी दर्ज की गई।

