
नर्मदापुरम / कल 28 सितंबर को मध्य भारत के कई हिस्सों में वास्तव में दिन और रात की अवधि लगभग बराबर यानी 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात होने जा रही है। इस विशेष खगोलीय घटना को विज्ञान की भाषा में इक्वीलक्स कहा जाता है। नेशनल अवार्ड प्राप्त खगोल विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने जानकारी देते हुये बताया कि आम तौर पर लोग 23 सितमबर के इक्वीनॉक्स को ही दिन-रात बराबर होने का दिन मान लेते हैं, लेकिन वास्तविक समानता इक्वीलक्स के दिन होती है।
सारिका ने बताया कि इक्वीनॉकस वह खगोलीय घटना है जब सूर्य की किरणें पृथ्वी की भूमध्य रेखा पर बिल्कुल सीधी पड़ती हैं। जिससे सूर्य ठीक पूर्व में उदित होकर पश्चिम में अस्त होता है । इसके कुछ दिन बाद इक्वीलक्स की घटना होती है । इसमें किसी स्थान पर धरातल पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक का समय लगभग 12 घंटे का होता है। मध्य भारत के शहरों के लिए यह तिथि 28 सितंबर है।
मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में 28 सितंबर का समय….
शहर…
सूर्योदय (Sunrise)
सूर्यास्त (Sunset)
दिन की कुल अवधि (Daylight Duration)
भोपाल….
सुबह 06:10 बजे
शाम 06:10 बजे
11 घंटे 59 मिनट 59 सेकंड
नर्मदापुरम….
सुबह 6बजकर 9 मिनिट
शाम 6 बजकर 9 मिनिट
12 घंटे 00 मिनट 08 सेकेंड
रायसेन….
सुबह 06:09 बजे
शाम 06:09 बजे
11 घंटे 59 मिनिट 58 सेकेंड
छिंदवाड़ा….
सुबह 06:04 बजे
शाम 06:04 बजे
12 घंटे 00 मिनट 20 सेकेंड ।

