नर्मदापुरम / पितरों के स्मरण, नमन और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पर्व है श्राद्ध पक्ष, जिसमें प्रति वर्ष भाद्रपद पूर्णिमा से पितृ मोक्ष अमावस्या तक 16 दिनों तक तर्पण ,श्राद्ध कर्म, दान आदि करके पूर्वजों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रगट की जाती है। इसी क्रम में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भीपरमहंस (सर्किट हाउस) घाट मंदिर परिसर पर आचार्य राजेंद्र पुरोहित के सानिध्य में श्रीमद भागवत महा पुराण का संगीतमय आयोजन एवं सामूहिक मूल पाठ 02 अक्टूबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक किया जायेगा।
कलश यात्रा दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे से एवं भंडारा एवं पूर्ण आहुति दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को 12 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
जिसमें सभी अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति हेतु यजवान बनकर शामिल हो सकते है
आयोजक समिति…
देव ऋषि मनुष्य पितृ तर्पण समिति के राजमणि मिश्रा, अनुपम दुबे, गोविंद राय, एल एल पुरोहित, देवेंद्र रावत, महेश बाथरे, ओम पुरोहित ने बताया कि समिति द्वारा विगत 30 वर्षों से प्रातः 6.30 से 7 बजे तक निरंतर ठंड, बारिश एवं बाढ़ में भी तर्पण का क्रम आचार्य राजेंद्र पुरोहित द्वारा निरंतर जारी है।
जन कल्याणर्थ देवऋषि एवं पूर्वजों के साथ ही देश के शहीद जवानों,
अकाल मृत आत्माओं की शांति हेतु तर्पण किया जाता है।

