
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में साथी जन शिक्षण एवं संस्कृति समिति, नर्मदापुरम के तत्वावधान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर संचालित ‘नमो सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ऐतिहासिक गांधी चौक पर एक भव्य एवं संदेशप्रद नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। अभिषेक सैनी के कुशल निर्देशन में कलाकारों ने अपनी सशक्त अभिनय कला एवं जीवंत संवादों से जन-सेवा, सामाजिक दायित्वों एवं जन-कल्याणकारी संकल्पों का प्रभावकारी संदेश दिया।
इस नाट्य प्रस्तुति में रिचा शर्मा, वैष्णवी वर्मा, राजीव मिश्रा, अस्मदाित्य तिवारी, अभिषेक अहिरवार, मुकेश पटेल, विवेक दुबे, पवन शर्मा एवं अंश राजपूत ने अपनी उत्कृष्ट सहभागिता निभाते हुए दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम के अंत में गांधी चौक पर उपस्थित आमजन एवं गणमान्य नागरिकों ने कलाकारों के शानदार प्रदर्शन और संस्था की इस जन-जागरूकता पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

