
नर्मदापुरम / पिपरिया / स्टेशन रोड थाना अंतर्गत पचमढ़ी रोड नया बस स्टैंड के पास से अज्ञात चोरों ने एक बुलेरो गाड़ी को लेकर रफूचक्कर हो गए। मामले में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी राजू धुर्वे निवासी बिजनवाडा पिपरिया ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी बुलेरो गाड़ी MP 04 BA 8005 को अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

