
नर्मदापुरम / सोहागपुर थाना अंतर्गत ग्राम जमुनिया में बदमाशो ने मामूली बात पर फरियादी के साथ गाली गलौज कर चारपहिया वाहन में तोड़फोड़ कर दी।इस मामले में पुलिस ने 4 युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि फरियादी भवानी प्रसाद साहू ग्राम जमुनिया निवासी ने रिपोर्ट लिखाई है कि ग्राम जमुनिया निवासी हीरा पटेल, अनिल उर्फ अन्ना केवट, कृष्णा कुशवाहा, खेमचंद अहिरवार के द्वारा गाली गलौज कर घर के बाहर खड़ी बुलेरो जीप, पिकअप सहित पड़ोसी के पिकअप वाहन में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकीं दी। इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई की है।

