




नर्मदापुरम / आखिर वह दिन भी आ गया जब खुशी-खुशी नाचते हुए भक्तों ने अपने आराध्य देव श्री गणेश का विसर्जन किया। नगर पालिका द्वारा बनाए गए हर्बल पार्क के पास कृत्रिम कुंड में मूर्तियों का विसर्जन देर रात तक जारी रहा। बड़ी-बड़ी करने की मदद से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा, कहीं भी किसी कोई अपनी घटना नहीं घटी। 10 दिन घर-घर विराजने के बाद छोटे-छोटे बच्चे, महिला, युवा एवं युवतियों ने ढोल धमाके के साथ नाच गाकर गणपति बप्पा मोरिया, आधा लड्डू चोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जय घोष के साथ बप्पा का विसर्जन किया। बता दे कि शुक्रवार की रात एवं शनिवार रात, रविवार की सुबह भी शहर के सेठानी घाट एवं हर्बल पार्क में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहा।

