
नर्मदापुरम / पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पचौरी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विनम्र नमन किया। श्री पचौरी ने डॉ. मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि एक कुशल अर्थशास्त्री और ईमानदार, दूरदर्शी राजनेता के रूप में उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने अपने पुराने संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि डॉ. सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उन्हें राज्यसभा तथा उनके मंत्रिमंडल में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उन्होंने आगे कहा कि सादगी, विद्वता, विनम्रता और शालीनता के प्रतीक रहे डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा प्रदान की और देश की समग्र प्रगति में ऐतिहासिक योगदान दिया। श्री पचौरी ने उनकी पावन स्मृतियों को आदरपूर्वक नमन करते हुए उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

