
नर्मदापुरम / पिपरिया में जैन समाज ने पर्युषण पर्व के समापन पर मंगलवार को क्षमावाणी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मंगलवारा जैन मंदिर से भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कला मंदिर पहुंची।
मंगलवारा चौक पर अमृत सेवा समिति एवं हिंदू उत्सव समिति के सदस्यों सुखदेव कालोटी, सुशील पटवा, सुभाष अग्रवाल और गिरधर मल्ल ने शोभायात्रा का स्वागत किया। कला मंदिर में विधि-विधान के साथ क्षमावाणी पर्व मनाया गया, पात्र भावना के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर प्रदीप जैन एडवोकेट, रितेश जैन, उमेश समैया, सेठ सुरेश जैन, उत्तम जैन, महेश जैन सहित समाज के गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

