
नर्मदापुरम / कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति नर्मदापुरम द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान: मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय एसएनजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (उमावि), नर्मदापुरम में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंडों—सिवनी मालवा, नर्मदापुरम, केसला, बनखेड़ी, पिपरिया, सोहागपुर एवं माखननगर से चयनित कुल 63 प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर बनाई गई कलाकृतियों का जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने अवलोकन कर सराहना की।
विभिन्न स्तरों पर हुआ आयोजन…
जिला शिक्षा अधिकारी एल. एन. प्रजापति ने बताया कि 19 सितंबर 2026 को जिले के 1044 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शाला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसके बाद 21 सितंबर को विद्यालय स्तर पर प्रदर्शन, 22 सितंबर को संकुल स्तर और 24 सितंबर 2026 को विकासखंड स्तर पर चयन प्रक्रिया के बाद उत्कृष्ट 3-3 प्रतिभागियों को जिला स्तर पर शामिल किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम: माध्यमिक स्तर:प्रथम: कुमारी आरती पाण्डे कक्षा 8वीं, दिव्य ज्योति उमावि सांडिया द्वितीय: कुमारी दिव्या नागले कक्षा 7वीं, ईपीईएस हाईस्कूल केसला तृतीय: कुमारी भारती बेलवंशी (कक्षा 8वीं, शासकीय पीएमश्री कन्या सोहागपुर)
हाई / हायर सेकेण्डरी स्तर:
प्रथम: कुमारी सिद्धी गौहिया कक्षा 11वीं, विंध्यवासिनी उमावि मालाखेडी द्वितीय: कुमारी कंचन जाट कक्षा 12वीं, शासकीय पीएमश्री उमावि बागरातवा तृतीय: कुमारी अल्फिया बी (कक्षा 10वीं, शासकीय उमावि नर्मदापुरम महाविद्यालय स्तर: प्रथम: कु. शिवानी गौर एसडीएम महाविद्यालय सिवनीमालवा द्वितीय: कु. पलक गौर वर्धमान महाविद्यालय इटारसी) तृतीय: कुमारी ऋषिता वर्मा (पंडित रामलाल शर्मा कालेज आफ एजुकेशन नर्मदापुरम सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। अतिथियों का उद्बोधन एवं उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नर्मदापुरम विधायक सीतासरन शर्मा उपस्थित रहे। विधायक सीतासरन शर्मा ने कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। सांसद माया नारोलिया ने शिक्षा विभाग की पहल की सराहना करते हुए युवाओं से अपने सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। उपस्थिति:
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, उपाध्यक्ष अभय वर्मा, पूर्व विधायक सविता दीवान, सुश्री राजो मालवीय, राजेश गौर, कुवरं सिंह यादव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, भाजपा महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, संभागीय समन्वयक चित्र सेवा शैलेन्द्र दीक्षित, जिला सह मीडिया प्रभारी राजा तिवारी, प्रसन्न हर्णे, रोहित गौर, एडीपीसी राजेश गुप्ता, डीपीसी राजेश जायसवाल, प्राचार्य संदीप शुक्ला, राजेश शर्मा एवं कीर्ति शिवपुरिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डी. एन. व्यास द्वारा किया गया एवं अंत में मुकेश चंद्र मैना ने आभार व्यक्त किया।

