
नर्मदापुरम / इटारसी / ग्राम बोरतलाई के विमल ऊईके के छोटे भाई घर में टीवी देख रहे थे, लाइट जाने पर वह उठे तो उन्हें एक सांप दिखा जो कि पलंग के नीचे चूहों का शिकार कर के छिप गया था। जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को और सर्प मित्रों को दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देश और सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव के मार्गदर्शन पर टीम मोहित मेहरा अभय चौर ग्राम बोरतलाई पहुचें और उस सांप जो कि (indiya black cobra/highly venomous) करीब 4 फीट को सुरक्षित और सावधानी से रेस्क्यू कर वन परिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया।

