

नर्मदापुरम / डाँ. रामकृष्ण कुसमरिया मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा प्रदेश अध्यक्ष तेज कुमार गौर एवं नवील पटेल प्रदेश प्रवक्ता ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति से चर्चा करके कुड़मी जाति को केन्द्र की पिछड़ा वर्ग की सूची में जुड़वाने हेतु निवेदन किया। जिस पर उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र हम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी रिपोर्ट सौंपकर केन्द्र की पिछड़ा वर्ग की सूची में कुर्मी, कुरमी के साथ ही कुड़मी जाति को जुड़वायेंगे, ऐसा विस्वास दिलाया है। साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि मैं नर्मदापुरम में मां नर्मदा मैया की पूजा अर्चना करके नौका विहार भी कर चुकी हूं। तेज कुमार गौर ने साध्वी निरंजन ज्योति से एवं डॉ रामकृष्ण कुसमरिया को नर्मदापुरम में व्यक्तिगत तौर पर भी आमंत्रित किया एवं कुर्मी समाज की समस्या के निराकरण शीघ्र करने का आश्वासन देने हेतु एवं समाज को सम्मान देने हेतु धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है तथा नर्मदापुरम में रात्रि विश्राम करने तथा ब्रह्म मुहूर्त में माँ नर्मदा मैया जी के अभिषेक करने का आग्रह किया। जिसे उन्होंने सहज स्वीकार किया। युवा कुर्मी क्षत्रिय समाज संगठन मध्यप्रदेश तेज कुमार गौर, नवील पटेल, लक्ष्मीकांत वर्मा,सुरेश गौर, नवीन पटेल, नर्मदा प्रसाद गौर, डा. भगवान दास सिनोटिया, भीमराज गौर, अशोक मलैया, राधेलाल धनकारे, हरी प्रसाद वर्मा, कन्हैयालाल वर्मा, सीताराम पटेल, कमलेश झल्लारे, सतीश झल्लारे, राजेश सिनोटिया एवं क्षेत्रीय संगठनों के पदाधिकारियों ने भी दिल्ली पहुंचकर अपनी उपस्थिति दी।

