
सोहागपुर / प्रदीप दिवोलिया / राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, मध्य प्रदेश के तत्वावधान में नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर स्थित वाटिका गार्डन में दो दिवसीय ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 23 और 24 सितंबर को आयोजित इस शिविर में संगठन के कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने और सर्वोदय विचारधारा से अवगत कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मोना कौरव ने विशेष रूप से शिरकत की और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया।
सर्वोदय विचारधारा का प्रसार है मुख्य उद्देश्य….
शिविर में एआईसीसी (AICC) ट्रेनर के रूप में उपस्थित प्रज्ञा फिलिप्स ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दो दिवसीय शिविर का मुख्य लक्ष्य सर्वोदय विचारधारा को व्यापक रूप से प्रसारित करना और संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं का वैचारिक निर्माण करना है। शिविर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए मुख्य रूप से ट्रेनर हेमंत ताले, ब्रजभूषण पांडेय और प्रज्ञा फिलिप्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्टेट कोऑर्डिनेटर रसूल खान और अजीत सिंह की अहम भूमिका रही।
नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र से जुटे प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता….
इस प्रशिक्षण शिविर में नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और वैचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
शिविर में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत पांडेय, पुष्पराज सिंह पटेल, हरगोविंद पुरविया, अभिलाष सिंह चंदेल, सुधीर ठाकुर, प्रशांत जायसवाल, हेमु कश्यप, तारा बरखड़े, कुसुम काबरे, राघवेंद्र ठाकुर, ब्रजकिशोर ठाकुर, इरफान खान, धर्मदास बेलवंशी, मोहन कहार, भास्कर मांझी, अजय ठाकुर, अनंत तिवारी, ऋषभ दीक्षित , सुखराम कुमरे, सालीग्राम कुशवाहा, रमेश पटेल, लखन सिंह राजपूत, अमित रावत, राकेश चंदेले, अनिरुद्ध शुक्ला, प्रकाश यादव, साहबलाल पटेल, जलज शर्मा, राजकुमार ठाकुर ‘माछा’ और मंजेश ठाकुर, जय चंदेल, सचिन श्रोति सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

