
नर्मदापुरम / शासकीय तंत्र में लापरवाही का आलम हर कहीं देखने को मिलता है, कोई भी अपनी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता है और अपनी जिम्मेदारियां से विमुख होना चाहते हैं। जिला चिकित्सालय में पीने के पानी की प्याऊ में टोटी नहीं होने से पीने का पानी व्यर्थ बह रहा है, जबकि इसी पानी को टंकी में भरने के लिए बिजली व्यर्थ जा रही है। इस जगह से सभी डॉक्टर और कर्मचारी निकलते हैं लेकिन उनकी नजर इस और नहीं पड़ती है।

