
नर्मदापुरम / सोहागपुर / सामान्य वनमंडल का तहत सोहागपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी हेमन्त शर्मा का विगत दिनों स्थानांतरण, कार्य आयोजना इकाई सिवनी हो गया। इस दौरान मुख्य वनसंरक्षक वन वृत्त नर्मदापुरम के आदेशानुसार परिक्षेत्र अधिकारी सोहागपुर का पदभार प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी प्रज्ज्वल चौरसिया ने ग्रहण किया । गौरतलब रहे कि तत्कालीन वन परिक्षेत्र अधिकारी सोहागपुर हेमन्त शर्मा ने अपनी अल्प पदस्थिति के दौरान अवैध शिकार, अवैध कटाई, अवैध उत्खनन,फर्नीचर मार्ट एवं आरामशीन पर अपनी प्रभावी कार्यवाहियों से माफियाओं में हड़कंप मचा दिया था। समस्त अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने वाले वनक्षेत्रपाल हेमन्त शर्मा को फिलहाल नवीन पदस्थापना हेतु वनपरिक्षेत्र सोहागपुर से भारमुक्त नहीं किया गया है। मुख्य वन संरक्षक वनवृत्त नर्मदापुरम के आदेशानुसार उन्हें परिक्षेत्र सोहागपुर अंतर्गत चल रहे वानिकी कार्यों हेतु विशेष कर्तव्य पर रखा गया है। गौरतलब हो कि आईएफ एस अधिकारी प्रज्ज्वल चौरसिया 2024-25 बैच के आइएफएस अधिकारी हैं एवं अपने आन द जाब प्रशिक्षण हेतु आगामी 5 माह परिक्षेत्र अधिकारी सोहागपुर के दायित्व में रहेंगे।

