
नर्मदापुरम / महादेव वेलफेयर सोसायटी ने शुक्रवार को मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपमहाप्रबंधक को नगर में बिजली कटौती जो रोज़ हो रही है, ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव ने बताया कि नर्मदापुरम नगर में रोज बिजली दो से तीन बार कटौती होती हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। उपमहाप्रबंधक को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रजत यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीपक साहू, जिला संयोजक वैभव वर्मा, जिला महामंत्री सत्यम यादव, जिला संरक्षक मयंक तोमर, जिला सहमंत्री हिमांशु राठौर, जितेंद्र मौर्य, जुगल किशोर, अनुराग गौर, छत्रपाल ठाकुर, वरुण दीवान, चरनचीत अठनेरे, आयुष सोलंकी आदि मौजूद रहें।

