
नर्मदापुरम / बानापुरा / बानापुरा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा, लंबा-चौड़ा गड्ढा होने एवं उसमें पानी भरने के कारण यात्री बेहद परेशान हैं। गड्ढे से बहुत बदबू आती है, जिसके कारण रेलयात्री, बुजुर्ग, महिला, बच्चे, ट्रक चालक एवं वहां से गुजरने वाले सभी लोग परेशान हैं।
गड्ढे में पानी भरने एवं ट्रकों से रैक भरने के दौरान मक्का और गेहूं के दाने गिर जाते हैं, जिससे गड्ढे से भयंकर बदबू आती है। उसी रास्ते से रेल यात्री रेल की टिकट लेने जाते हैं और ट्रकों का आना-जाना भी बना रहता है। गड्ढे में पानी होने के कारण वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।
रेलवे स्टेशन पर करोड़ों रुपए के काम चल रहे हैं, ऐसे में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए गड्ढे को समतल करके यात्रियों को इस असुविधा से मुक्त करना चाहिए।

