
नर्मदापुरम / अमलताश मेडिकल कॉलेज देवास की शल्य चिकित्सा में गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. शैलजा गौर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोलरिया में अनुबंधित चिकित्सक के रूप में पदस्थ किया गया है। उपरोक्त आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नर्मदापुरम ने पिछले दिनों जारी किया। डॉ. शैलजा गौर ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. शैलजा पूर्व सिविल सर्जन स्वर्गीय डॉ. डी पी गौर की नातिन एवं वरिष्ठ समाजसेवी एवं नेचुरोपेथिस्ट डॉ. देवदत्त गौर की भांजी है। डॉ. शैलजा गौर सेवानिवृत केंद्रीय जल आयोग अधिकारी सुमंत गौर व ग्रहणी श्रीमती स्नेहलता गौर की सुपुत्री है। उनकी इस उपलब्धि पर सभी शुभचिंतको, परिजन आदि ने डॉ. शैलजा गौर को बधाई प्रेषित की हैं।

