

नर्मदापुरम / गोल्डन सिलिकॉन सिटी स्थित गोल्डन वेलफेयर सोसायटी में गणेशोत्सव के समापन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हवन में सोसायटी के रहवासियों ने परिवार सहित शामिल होकर विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात भगवान श्री गणेश की आरती की गई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा गोल्डन सिलिकॉन सिटी भक्तिमय हो उठा।
हवन एवं महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,
जिसमें सोसायटी के रहवासियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।
गोल्डन वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर हिस्सा लिया। हवन और भंडारे के साथ गणेशोत्सव का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।

