नर्मदापुरम / इटारसी / नया यार्ड रेलवे फुटबॉल मैदान पर वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा मंडल अध्यक्ष आर के शर्मा, मंडल सचिव कमलेश परिहार, जोनल कार्यकारी अध्यक्ष बी एल मिश्रा के नेतृत्व में खिलाड़ियों के सहयोग के लिए रेलवे द्वारा चेंजिंग रूम एवं मैदान पर हाई मास्क लाइट की व्यवस्था के लिए आज वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारी ने जॉइंट निरीक्षण किया। जिसमें सर्वसम्मति से 6 हाई मास्क रेलवे फुटबॉल मैदान पर एवं चेंजिंग रूम जो लाल झंडे वालों का ऑफिस खाली होगा। प्रशासन द्वारा तुरंत रेलवे फुटबॉल टीम को प्रदान किया जाएगा। जॉइंट निरीक्षण में मंडल संघटक प्रीतम तिवारी मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य राजेश गौर, सौरभ गुप्ता, देवेंद्र खाड़े, रॉबिन मसीह, दीपक बिल्लौरे, अंकुश मसीह, इलेक्ट्रिकल जनरल नया यार्ड इटारसी पुरुषोत्तम पाटीदार ने मैदान पर उपस्थित होकर सघन निरीक्षण किया एवं उच्च अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य करने के लिए प्रस्ताव भेजा।

