
नर्मदापुरम / नगर पालिका में प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा जनसुनवाई करते हुए कई समस्याओं का ऑन दा स्पॉट समाधान कराया तथा कई समस्याओं को संबंधित शाखाओं को भेजा गया।
अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में लगातार जनसुनवाई कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
-
वार्ड क्रमांक 11 महिलाओं ने पीएम आवास स्वीकृति की जानकारी हेतु मौखिक रूप से शिकायत की थी जिसका समाधान कराया गया। साथ ही वार्ड क्रमांक 32 की महिलाओं ने पेवर ब्लाक्स लगाने के लिए आवेदन दिया। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि आपके वार्ड में पेवर ब्लाक्स स्वीकृत हैं जल्दी ही कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा स्वच्छता और समग्र आईडी, ईकेवायसी आदि के मौखिक शिकायत के आधार निराकरण कराया गया।

