
नर्मदापुरम / प्रतिवर्ष बारिश के समय में तवा डैम के जलस्तर 1166 फीट से अधिक हो जाने के बाद तवा डैम के गेट खोल दिए जाते थे, जिससे तवा के अधिकतम लेवल से ओवर पानी को डिस्चार्ज किया जा सके। लेकिन इस वर्ष कम बारिश होने से बारिश में तवा डैम के गेट एक भी बार नहीं खुले हैं। जब तवा डैम के गेट खुलते हैं तो बारिश में तवा डैम पर सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है और एक पिकनिक स्पॉट भी बन जाता है। आज शुक्रवार प्रातः 8 बजे सेठानी घाट पर नर्मदा नदी का वर्तमान लेवल 938.40 फिट एवं अधिकतम 967.00 फिट है। तवा बांध का वर्तमान लेवल 1160.80 फिट और
अधिकतम 1166.00 फिट है। बरगी बांध का वर्तमान लेवल 422.85 मीटर एवं अधिकतम 422.76 मीटर है । बारना बांध वर्तमान लेवल 347.25 मीटर एवं अधिकतम 348.55 मीटर है, आंकड़े दर्ज किये गए है।

