
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा के ठाकुर मोहल्ला स्थित श्री नवदुर्गा गणेश मंडल द्वारा गणेश उत्सव के समापन अवसर पर इस वर्ष ‘ठाकुर च राजा’ के भव्य विसर्जन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य विसर्जन चल समारोह 25 सितंबर, शुक्रवार को शाम 5 बजे आयोजित होगा। आयोजन को लेकर गणेश मंडल के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मंडल के सदस्यों ने बताया कि ‘ठाकुर च राजा’ के विसर्जन समारोह को भव्य, आकर्षक और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। चल समारोह के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न आकर्षण श्रद्धालुओं का मन मोहेंगे।
दिल्ली के अक्की अघोरी मंडल की विशेष प्रस्तुति…..
भव्य विसर्जन चल समारोह में दिल्ली के प्रसिद्ध अक्की अघोरी मंडल द्वारा विशेष कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। मंडल की प्रस्तुति समारोह के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगी। कलाकारों द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक भावनाओं से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
भोपाल के प्रसिद्ध डीजे पर गूंजेंगे भक्ति गीत…..
विसर्जन समारोह में भोपाल के प्रसिद्ध डीजे की विशेष व्यवस्था की गई है। डीजे पर भगवान गणेश के भजनों एवं धार्मिक गीतों की प्रस्तुति के साथ श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के वातावरण में ‘ठाकुर च राजा’ को विदाई देंगे। भजनों की धुन पर पूरा विसर्जन चल समारोह भक्तिमय नजर आएगा।
आकर्षक झांकियां और लेजर लाइट रहेंगी आकर्षण का केंद्र….
चल समारोह के दौरान विशेष एवं आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएंगी। झांकियों को आकर्षक तरीके से तैयार किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं और नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
इसके साथ ही समारोह में लेजर लाइट शो भी आयोजित किया जाएगा। रंग-बिरंगी रोशनी और लेजर लाइट से सजे चल समारोह का नजारा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक रहेगा।
रंगारंग आतिशबाजी से होगा भव्य स्वागत…..
‘ठाकुर च राजा’ के भव्य विसर्जन समारोह में रंगारंग आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा। आतिशबाजी के साथ गणेश विसर्जन चल समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिलेगा।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद….
गणेश मंडल के सदस्यों के अनुसार समारोह को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणेश भक्तों और धर्मप्रेमी नागरिकों के समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।
गणेश भक्तों से शामिल होने की अपील…..
श्री नवदुर्गा गणेश मंडल के सदस्यों ने सिवनी मालवा तहसील की समस्त जनता, गणेश भक्तों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे 25 सितंबर, शुक्रवार को शाम 5 बजे आयोजित होने वाले भव्य विसर्जन चल समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और ‘ठाकुर च राजा’ को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विदाई दें।
मंडल सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से समारोह में शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

